थाना सिगरा पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को महज 02 घण्टे में खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।

प्रधानमंत्री से क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को थाना सिगरा पर इस आशय कि मौखिक सूचना प्राप्त हुई कि आवेदक की पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष जो दिनांक 07/09/2026 को अपने परिजनों से नाराज होकर यह बोल कर निकली की मैं आत्महत्या करने जा रही हूँ । जिसकी तलाश परिजनों द्वारा आस- पास व मिलने के संभावित स्थानों पर किया गया किन्तु गुमशुदा बालिका नहीं मिली, जिसकी मौखिक सूचना करीब 12.00 बजे प्रभारी निरीक्षक सिगरा को दिया गया । प्रभारी निरीक्षक सिगरा द्वारा उक्त गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु चौकी प्रभारी लल्लापुरा म0उ0नि0 प्रीति गुप्ता को निर्देशित किया गया । उक्त गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों का प्रयोग कर उक्त गुमशुदा बालिका को महज सूचना के 02 घण्टे के अन्दर तलाश कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा सिगरा पुलिस को धन्यवाद देते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी ।सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-श्री शिवाकान्त मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । म0उ0नि0 प्रीति गुप्ता चौकी प्रभारी लल्लापुरा थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।उ0नि0 श्री नरायन जी यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । आरक्षी अमित यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।आरक्षी अंकित भारती थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।आरक्षी हेमन्त कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।



