Breaking News

95 सी.आर.पी.एफ.बटालियन द्वारा बृहद स्वच्छता अभियान, जन जागरूकता रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम

वाराणसी। आज 95 बटालियन सीआरपीएफ, सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गाकुंड स्थित मानस नगर कॉलोनी के मानस पार्क में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जन जागरूकता रैली निकाली गई और मानस पार्क में बृहद वृक्षारोपण किया गया।
आज राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म जयंती पर चला स्वच्छता अभियान जिसके मुख्य अतिथि सी आर पी एफ के कमान्डेंट श्री राजेश्वर एसo बालापुरकार ने सभी कॉलोनी वासियों को एक-एक पौधा लगाने की जिम्मेदारी दी और खुद एक पेड़ गांधी जयंती के उपलक्ष में लगाकर कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी पूरे काशी वासियों एवं देश वासियों की है। इसके बिना स्वस्थ जीवन संभव नहीं है।
अध्यक्षता कर रहे सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड अंबेसेडर उत्तर प्रदेश श्री अनिल कुमार सिंह ने सभी को स्वच्छता और वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

इस कार्यक्रम में एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री आशीष सिंह चौहान, प्रो. पारस नाथ उपाध्याय, अनूप कुमार दुबे पार्षद अक्षयबर सिंह, प्रवीण सिंह, नगर निगम की टीम, सीआरपीएफ 95 बटालियन के इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह की पूरी टीम, एन डी आर एफ की टीम, सृजन सामाजिक विकास न्यास की पूरी टीम ने भागीदारी निभाई पार्क और आस पास एरिया को स्वच्छ बनाकर वृक्षारोपण किया गया, एक आम का पौधा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नाम एक स्वर्गीय लालबहादुर जी के नाम और महापुरुषों के नाम पर पौधे लगाए गए। स्वच्छ काशी सुन्दर काशी हरित काशी।
जारीकर्ता:-95 बटालियन सीआरपीएफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close
ddd